हमारे समय खेल सुविधा नहीं थी, लेकिन अब खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल रही है : शैलेंद्र जैन, विधायक

हमारे समय खेल सुविधा नहीं थी, लेकिन अब खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल रही है : शैलेंद्र जैन, विधायक

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल परिसर ग्राउंड में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन

सागर।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल परिसर ग्राउंड में पिछले 1 महीने से चल रहे है ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन मौजूद रहे। जिन्होंने शिविर में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया। आयोजन के पहले ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों ने जुंबा किया। वही ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा खेल की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही गाने पर योगाभ्यास करते हुए खिलाड़ियों ने जब प्रस्तुति दी तो ग्राउंड में मौजूद सभी बच्चों ने उनका तालियां बजाकर अभिवादन किया।

खेल परिसर में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर में अब खेलों की अपार संभावनाएं हैं। हमारे समय इतनी सुविधा नहीं होती थी, लेकिन अब खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल रही है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने सागर को स्मार्ट सिटी में शामिल कर इतने भव्य और सुसज्जित खेल मैदानों का निर्माण कराया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चलाई हैं। आज सागर में महानगर की तर्ज पर भी सभी खेल की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका प्रशिक्षण कभी किसी समय बड़े शहरों तक सीमित था। कार्यक्रम के बाद विधायक जैन ने ग्रीष्मकालीन शिविर में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं पौधारोपण भी किया। इस दौरान संचालक ओलंपिया स्पोर्ट्स सिद्धार्थ सिंह, समाजसेवी वीनू राणा, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अविद्रा, डॉ एजाज खान, मिलंद देउस्कर, नरेंद्र सोनी, विशाल तोमर, जीशान कुरैशी, आयुष्मान सैनी, प्रेमनेती राय, महेंद्र सिंह राजपूत अंजली सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More