नगर विकास के नाम पर मनमानी चल रहींआम आदमी परेशान- आशीष ज्योतिषी

नगर विकास के नाम पर मनमानी चल रहीं
आम आदमी परेशान- आशीष ज्योतिषी

प्रेस विज्ञप्ति

सागर में चोरी की घटनाए बड़ी, पुलिस प्रशासन सुस्त -आशीष ज्योतिषी

जिला शहर कांग्रेस कमेटी जन समस्याओ को लेकर चरणवद्द आंदोलन करेंगी

सागर 15 जून । जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्य नगर विकास के नाम पर मनमानी ढंग से किया जा रहे हैं शहर में रोड़ों के निर्माण में जनता महीनो परेशान रहती है। स्मार्ट सिटी के द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य किये जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि डाँ हरिसिंह गौर प्रमुख बस स्टेण्ड एवं प्राइवेट बस स्टेण्ड को चुनाव आचार सहिंता में बंद करना एवं दो नए बस स्टैंडो को चालू करना प्रशासनिक तानाशाही रवैए को दर्शाता हैँ,इसमें जनता की स्टेण्ड बदलने के निर्णय से आम जनता एवं यात्री गण परेशान हो रहे हैँ, शहर भाजपा के नेता एवं जनप्रतिनिधि जनता की परेशानी पर मौन हैँ। इस सन्दर्भ में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में जिलाधीश सागर को ज्ञापन सौंप कर चर्चा की गई थी जिसमे पुराने बस स्टेण्ड को यथावत रखे जाने की बात भी की गई थी।
प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि सागर में पुलिस व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं दे रही है।खुलेआम नगर के प्रमुख वार्डों में चोरी हो रही है, ना पुलिस की गस्त होती है और ना ही चोरिया पकड़ी जाती हैं।
प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि सिविल लाइन चौराहे पर डॉ हरि सिंह गौर की प्रतिमा स्थापित थी जिसको रातों-रात गायब करना प्रशासनिक लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में किए गए कामों का सोशल ऑडिट किया जाना चाहिए। ताकि स्मार्ट सिटी का भ्रष्टाचार सामने आ सके। सागर तालाब की सफाई के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार को तो सागर की जनता ने प्रत्यक्ष ही देखा है।
सागर नगर निगम पेयजल के नाम पर एक माह का कर वसूल करती हैँ और मात्र दस दिन पानी दे रहीं हैँ।
जिला शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि शीघ्र ही जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाकर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अव्यवस्थित और भ्रष्टाचार युक्त कामों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

Leave a Comment

Read More