वैष्णो देवी के लिए कटरा जबलपुर स्पेशल ट्रेन को सांसद जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

वैष्णो देवी के लिए कटरा जबलपुर स्पेशल ट्रेन को सांसद जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मां शेरो वाली के जयकारों से गूंजा सागर स्टेशन

सागर जबलपुर और श्री माता वैंष्णो देवी कटरा के बीच प्रारंभ हुई स्पेशल ट्रेन आज सागर पहुंची ट्रेन के सागर पहुंचने पर सांसद लता वानखेड़े जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन पर पुष्प वर्षा व ट्रेन चालकों का फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक “मां शेरो वाली के जयकारे लगाए”तत्पश्चात सांसद लता वानखेड़े,जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने हरी झंड़ी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री माता वैंष्णो देवी धाम व अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है इस ट्रेन के माध्यम से यात्री सुगमता के साथ तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।
सांसद लता वानखेड़े ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी,आशालता सिलाकारी अंशुल परिहार,बाल किशन सोनी,विक्रम केसरवानी,आदर्श मिश्रा,शिव कुमार यादव,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहें।

श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More