
जैसीनगर, राहतगढ़ में हुए 1500 से अधिक मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह
वर वधु की कल्पनाओं को पूरा करने का दिन, एक मां के नाम एवं अपनी शादी के याद में एक पेड़ अवश्य लगाए: मंत्री राजपूत
कन्यादान योजना ने खत्म की माता-पिता की चिंता: गोविंद सिंह राजपूत
सागर दिनांक 15 जुलाई 2024: आज वर वधु की कल्पनाओं को पूरा करने का दिन है। आप सभी एक पेड़ मां के नाम एवं अपनी शादी की याद में एक पेड़ अवश्य लगाए। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जैसीनगर एवं राहतगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 1500 से अधिक कन्याओं के सामूहिक विवाह के अवसर पर व्यक्त किये। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 1500 से अधिक कन्याओं के सामूहिक विवाह निकाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है जब हमारी बहने, भाई अपनी कल्पनाओं के सपनों को पूरा करने के लिए अपने नये दांपत्य जीवन को शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से कन्याओं की शादी करने का जो अभियान चलाया है ऐसे अभियान से हमारे गरीब माता-पिताओं के माथे की चिंताए दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा की लड़की की शादी करने में माता-पिता सहित संपूर्ण परिवार चिंतित रहता था और हजारों रुपया कर्ज लेकर शादी करता था किंतु मध्यप्रदेश की सरकार ने सबकी चिंताएं दूर करते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना प्रारंभ की और आज इसी योजना के माध्यम से जैसीनगर में 516 से अधिक विवाह संपन्न हुए जबकि राहतगढ़ में 800 से अधिक विवाह हुए एवं 106 निकाय पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ संपन्न हुए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के अंतर्गत एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के अनुसार सभी नव दंपतियों को 49 हजार का चेक, दो-दो पौधों का वितरण किया एवं संकल्प दिलाया कि सभी जाकर अपनी मां के नाम एक पौधा एवं अपनी शादी की याद के फल स्वरुप एक पौधा रोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी का जीवन सुखमय एवं भरा पूरा रहे यही मेरी और सरकार की मनोकामना है। इस अवसर पर मंत्री राजपूत की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता राजपूत ने भाव विभोर होकर धार्मिक गीत गाकर सभी की आंखें नम कर दी। इस अवसर पर मंत्री राजपूत भी अपने आप को नहीं रोक सके और उनकी आंखें भी आंसुओं से नम हो गई। उन्होंने कहा कि आज मुझे लग रहा है कि हमारी इतनी बेटियां हमसे विदा ले रही हैं उन्होंने कहा कि आप सभी हमसे विदा अवश्य ले रहे हैं किंतु आप सभी को जब भी जरूरत पड़े आपका भाई आपका पिता तुल्य मंत्री हमेशा आपके साथ खड़ा है चिंता करने की कोई बात नहीं। मंत्री राजपूत ने धर्मपत्नी के साथ सभी नव दंपतियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सभी जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर योजनाएं बनाई है जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधरा है।
इस अवसर पर जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, साहब सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, प्रियंका तिवारी, डब्बू आठिया, जिला पंचायत सदस्य अर्पणा, राहतगढ़ में जनपद अध्यक्ष मीना आदिवासी, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह टिंकू राजा, मंडल अध्यक्ष अमित राय, भाजपा नेता विनोद ओसवाल, विनोद कपूर, गोविंद सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, डैनी जैन, अनिल श्रीवास्तव, अंकू चौरसिया, जहीर कुरैशी, सुरेन्द्र रघुवंशी, शैलेन्द्र राय सहित एसडीएम राहतगढ़ अशोक सेन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके प्रजापति, एसडीएम जैसीनगर रोहित वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी, तहसीलदार सुनील वाल्मीकि सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वर वधु परिवार के हजारों सदस्य मौजूद थे।











