
जामा काम्प्लेक्स वाले बाबा की सबारी गश्त करती हुई पहुंची करबला।
बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुये ली रुखसती।
सबारी प्रबन्ध कमेटी ने व्यक्त किया आभार।
सागर / हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रह.अ.जामा काम्पलेक्स तीन बत्ती वाले बाबा की सवारी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माह मुर्हरम की 10 तारीख को शहर गश्त पर निकली।सवारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि बाबा की सवारी 10 मोहर्रम बुधवार को बाद नमाज असिर शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर डिप्टी फर्स से झील वोट क्लब से तीन मढ़िया,बस स्टेण्ड से होकर बकौली तिराहा से तिली रोड स्थित करबला घाट पहुंची जहां बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुये रूकसती ली।सबारी प्रबन्ध कमेटी ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा की सवारी गश्त के दौरान प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने व शामिल होने वाले तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।गश्त के दौरान बाबा की सवारी मे जावेद भाई, शेख असलम, असरफ खान,राजीव भाई,ओम चौरसिया, मो.आसिफ, इरशाद भाई,सलमान भाई, अरविंद रावल, फारूक भाई, मुह. इमरान,संजय रैकवार, मो. सगीर, अर्श खान, अयाज खान, अयान खान, अबुजर खान, सुहैल बाबा, फारुख भाई, शमीम भाई, सोहेल मिर्जा, तौफीक बेग, बकील खान,गोलू रैकवार,राजा भाई,धर्मेंद्र रावल सहित बाबा के खिदमतदार व श्रद्धालुओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही।











