
पुलिस कन्ट्रोल रूम के सामने हुए ट्रिपल मर्डर का मामला।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक से घटना के विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा।
समूचे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व अपराधिक घटनाएं रोकने ठोस कदम उठाने की मांग।
अपराधिक घटनाएं रोकनें में पुलिस का फेल्यूअर साबित ………. सुरेन्द्र चौधरी
सागर / गत मंगलवार की रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कंट्रोल रूम से चंद कदमों की दूरी पर हुए ट्रिपल मर्डर की घटना पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजीव उईके से दूरभाष पर चर्चा कर ट्रिपल मर्डर के समूचे प्रकरण की सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने तथा जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बढ़ते अपराधों को रोकनें के ठोस कदम उठाने की बात कही। श्री चौधरी ने कहा कि सागर जिले में लगातार घटित हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस का फेल्यूअर साबित हुआ है और पुलिस व प्रशासन के अपराधियों व अपराध रोकने की तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि पुलिस कंट्रोल रूम और आईजी ऑफिस व निवास के चंद कदमों की दूरी पर ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है इसके साथ-साथ गौरझामर थाना क्षेत्र में रानगिर तिगड्डा के पास प्रधान आरक्षक की पत्नी के साथ लूटपाट की घटना,बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबे पर फायरिंग व पुलिस कर्मी पर हमला करने की घटना,सुरखी के ग्राम राजा बिलहरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और टवेरा कार की टक्कर की घटना उपरान्त पुलिस चौकी गये ट्रैक्टर ड्राईवर का शव बस स्टैण्ड पर मिलनें की घटना सहित जिलें भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या,लूट,चोरी आदि की अनेकों घटनाएं लगातार घटित हो रही है जिन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ हैं। श्री चौधरी ने जिलें की विगड़ती कानून व्यवस्था तथा बढ़ते अपराधों को रोकनें के ठोस कदम उठाने की मांग की हैं।











