
सिदगुवा स्थित साबुन फैक्ट्री में घटित घटना में मजदूर की हुई मौत का मामला।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी पहुंचे जिला अस्पताल।
मृतक मजदूर के परिजनों को बंधाया ढांढस,सम्पूर्ण घटना की जानकारी ली।
कलेक्टर से घटना पर जांच कमेटी गठित कर सूक्ष्म जांच व दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग।
सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिद्गुवां स्थित साबुन फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर काम करते समय दो मजदूरों के मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर मुलायम आठया की हुई मौत तथा रफीक खान नामक मजदूर के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी लगते ही मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतक मजदूर मुलायम आठया के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुये सम्पूर्ण घटनाक्रम की विस्तारित जानकारी ली तथा घायल रफीक खान के परिजनों से भी घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेकर मौके से ही जिला कलेक्टर सन्दीप जी आर से साबुन फैक्ट्री में घटित हुई घटना पर जांच कमेटी का गठन कर घटना की सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही तथा घटना में जान गंवाने वाले मृतक मजदूर के परिजनों को आर्थिक सहायता तथा घायल मजदूर का समुचित व उचित इलाज व आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही जिस पर कलेक्टर सन्दीप जी आर ने न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।











