
संत गुलाब बाबा मंदिर के 17 वे वार्षिकोत्सव अवसर पर बाबा की चरण पादुकाओं की शोभायात्रा का शहर सेवादल परिवार ने किया भव्य स्वागत
सागर
संत श्री गुलाब बाबा जी मंदिर के 17 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार नरसिंहगढ़ दमोह से संत गुलाब बाबा जी की चरण पादुकाओं की शोभा यात्रा बहेरिया चौराहा से गुलाब बाबा मंदिर पंतनगर तक निकाली गई।
शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने चरण पादुकाओं की आरती कर उनका पूजन किया और शोभा यात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा में सम्मिलित श्रृद्धालु गणों पर सेवादल परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अंकुर यादव,अन्नू घोषी,ललित वाजपेयी,रवि जैन,तरूण सैनी,लल्ला यादव सेवादल परिवार सदस्यगण उपस्थित थे।
Post Views: 273











