ग्राम सरखड़ी,चैनपुरा एवं हिनौद के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ स्मार्ट क्लास का शुभारंभ


ग्राम सरखड़ी,चैनपुरा एवं हिनौद के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

राष्ट्र निर्माण में आधुनिक शिक्षा नींव का पत्थर है: आकाश सिंह राजपूत

सागर दिनांक 4 दिसंबर 2024:सरस्वती शिशु मंदिर ऐसी संस्था है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं राष्ट्र को अगर विश्व गुरु बनाना है तो संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा भी आवश्यक है। आधुनिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण में नींव का पत्थर साबित होगी ।यह बात आकाश से राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी,चैनपुरा एवं हिनौद के सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लास के शुभ आरंभ के अवसर पर कहीं।आकाश राजपूत ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास प्रारंभ होने की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व था और हमेशा रहेगा क्योंकि भारत की शिक्षाओं पर विदेशों में शोध हुआ है और वह अब इसे मानते हैं कि भारत की शिक्षाएं और सूत्र हमेशा जनहित के लिए रहे हैं सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को प्रातः उठने से लेकर सोने तक के मंत्र सिखाए जाते हैं अब इसी के साथ स्मार्ट क्लास के माध्यम से हमारे बच्चे आधुनिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे ताकि निजी स्कूलों तथा अंग्रेजी के स्कूलों के बच्चों के साथ आधुनिक शिक्षा में कदम से कदम मिल सके। आकाश सिंह राजपूत ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से बात की एवं उन्हें स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी दी कि किस तरह स्मार्ट क्लास के माध्यम से उनकी शिक्षा आसान और आधुनिक होगी।इस अवसर पर
देवी सिंह लोधी, सुनील ठाकुर, नरेंद्र सिंह भाई ,अनीता कुमार, जिला शिक्षा संचालक विनीत सिंह राजपूत ,सीमा सिंह ,सरपंच प्रशांत ठाकुर, विक्रम सिंह राजपूत ,चैनपुरा ,अमन गौतम, देवल चौधरी, कोमल सिंह बुंदेला, राम अवतार सिंह ठाकुर, भक्त राम कुर्मी ,प्रमोद प्रेमी भारत त्रिपाठी, देवेंद्र ठाकुर, निलेश तिवारी, वेद प्रकाश कुर्मी, चंद्रभान कुर्मी, परमानंद कुर्मी, मुकेश राजा, भोला पटेल, राघवेंद्र राजपूत सहित स्कूल के प्राचार्य ,शिक्षक,अभिभावक शामिल रहे।

Leave a Comment

Read More