
मेधावी विद्यार्थी बनकर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें- विधायक लारिया
(सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं निःशुल्क साइकिलों का हुआ वितरण)
दिनांक- 09.12.2024*
सोमवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चितौरा में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया सामुदायिक भवन के भूमिपूजन एवं निःशुल्क साइकिल वितरण में शामिल हुए।
विधायक लारिया ने ग्राम पंचायत चितौरा में श्री गणेश एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर 38 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।
विधायक लारिया ने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से नागरिकों को धार्मिक, मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की व्यवस्थित सुविधा प्राप्त होगी। वहीं विधायक लारिया ने शा.उ.मा.वि. चितौरा में 60 विद्यार्थियों को एवं शा.उ.मा. विद्यालय बम्होरी बीका में 85 साइकिलें वितरित की।
विधायक लारिया ने कहा कि चितौरा एवं बम्होरी बीका में विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार द्वारा निःशुल्क शिक्षा से लेकर छात्र-छात्राओं को किताबें एवं आवागमन के लिए साइकिल तक प्रदान की जा रही हैं, इसलिए विद्यार्थियों का नैतिक कर्तव्य है कि वे नियमित स्कूल आकर अध्ययन करे और मेधावी विद्यार्थी बनकर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण, प्राचार्य राजेंद्र गुप्ता ,प्राचार्य श्रीमति सविता मिश्रा, सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।











