खुरई विधानसभा क्षेत्र में बरोदिया कलां व धनौरा भाजपा मंडलों के गठन का पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वागत किया

खुरई विधानसभा क्षेत्र में बरोदिया कलां व धनौरा भाजपा मंडलों के गठन का पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने स्वागत किया

भाजपा संगठन कार्य के सुचारू संचालन की दृष्टि से खुरई विधानसभा क्षेत्र में दो भाजपा मंडलों के गठन के निर्णय का पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया है। खुरई विधानसभा क्षेत्र में दो नवीन भाजपा मंडल गठित किए गए हैं जिनमें बरोदिया कलां भाजपा मंडल तथा धनौरा भाजपा मंडल शामिल हैं। इन नवीन मंडलों के गठन पश्चात् खुरई विधानसभा क्ष्क्षेत्र में 6 भाजपा मण्डल हो जावेंगे। नवगठित बरोदिया कलां मंडल में कुल 40 पोलिंग बूथ तथा धनौरा भाजपा मंडल में 41 पोलिंग बूथ रहेंगे। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्र एवं राज्य की सहमति से स्वीकृत हुए नवीन मंडलों से संगठन कार्य को और गति मिलेगी साथ ही कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की दृष्टि से सुविधा जनक पहुंच मिलेगी। इससे भाजपा और सशक्त व सर्वव्यापी हो सकेगी।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः 09/12/2024

Leave a Comment

Read More