
विधान सभा घेराव को लेकर युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न।
नरयावली से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन जाएंगे भोपाल।
भाजपा सरकार में युवा,किसान व आमजन परेशान …….सुरेन्द्र चौधरी
सागर / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवहान पर आगामी 16 दिसंबर को भोपाल में आयोजित विधान सभा घेराव की तैयारीयों को लेकर युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा की आवश्यक बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में किया गया।बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की माता बहिनों, किसानों, युवा नौजवानों और आम जनता से जो वादे किए थे, सत्ता में आने के बाद अब वह पूरी तरह उनसे मुकर गई हैं। बात चाहे लाडली बहना योजना में 3000 रु प्रति माह तथा 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की हो, किसानों को फसल का पूरा दाम,खाद और बिजली देने की हो,नौजवानों को रोजगार तथा आम जनता को महंगाई से राहत देने, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब और मजदूर वर्ग की सुरक्षा की हो, इन सभी में प्रदेश की मोहन सरकार ने वादा खिलाफी की है।श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को लेकर आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश की जनता की तरफ से सरकार से हिसाब और जवाब मांगने के लिये विधानसभा घेराव में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष राजा बुंदेला,युवा कांग्रेस नेता प्रशांत पारासर, जयदीप तिवारी,संदीप चौधरी, राहुल जैन आदि में अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ सेवादल नेता विजय साहू, पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,लक्ष्मण सिंह, रोहित वर्मा, समीर मकरानी,धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र करोसिया,राजेश श्रीवास,गुलाब अहिरवार,वीरेंद्र चौधरी, मुकेश सूर्यवंशी, सत्यम सिंह,कल्याण सिंह, तनवीर खान, अजय कुमार, ब्रजेश अहिरवार,प्रताप चौहान,नियाज अहमद, सलमान खान आदि मौजूद थे।











