बीएमसी के पास प्लॉट की मिट्टी सड़क पर फैलाने व गंदगी करने पर डॉ उमेश पटेल पर किया 5 हजार का जुर्माना

बीएमसी के पास प्लॉट की मिट्टी सड़क पर फैलाने व गंदगी करने पर डॉ उमेश पटेल पर किया 5 हजार का जुर्माना

अपने घर, आसपड़ोस व शहर को साफ-स्वच्छ रखने में स्थानीय रहवासी की विशेष भूमिका : निगमायुक्त

सागर दिनांक 24 नवंबर 2024

अपने घर, आस-पड़ोस व शहर को साफ-स्वच्छ रखते हुये सुंदर बनाने में स्थानीय रहवासी की विशेष भूमिका होती है। उक्त बात निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण की विशेष तैयारियों के तहत नागरिकों को स्वच्छता हेतु प्रेरित करने के निर्देश हुये निगम कर्मियों से कही। उन्होंने कहा की बहुत से स्थलों पर नागरिक अपने आस-पास की जगह में गंदगी फैलाने वालों को रोकते टोकते हैं। इससे स्वच्छता के प्रति सकारात्मक प्रभाव देखने मिलते हैं। उक्त स्थलों पर स्वतः ही साफ-सफाई दिखने लगती हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियां नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी  राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शहर में जोर शोर से की जा रहीं हैं। निगमायुक्त के निर्देशानुसार सोमवार को निरीक्षण के दौरान बीएमसी के सामने भवन निर्माण की मिट्टी आदि रोड पर डालकर गंदगी फैलाने की स्थिति देख डॉ उमेश पटेल पर ₹5000 रूपये का जुर्माना किया गया। बीएमसी गेट के सामने प्लाट के ठेकेदार द्वारा खुले में मिट्टी फेकी जा रहीं थी जिससे रोड गन्दी हो रही थी और धूल की समस्या सहित आवागमन प्रभावित हो रहा था। शहर की स्वच्छता प्रभावित करने वाले उक्त कृत्य पर जोन प्रभारी अनिरुद्ध चाचौंदिया, अजय रेकवार, अनिल घारू सहित निगम की टीम ने स्थल पर पहुंचकर भवन-भूमि के मालिक पर चालानी कार्यवाही की और आगे से सड़क पर मिट्टी, मलवा सहित निर्माण सामग्री आदि फैला कर गंदगी न फैलाने हेतु समझाईस दी। नगर निगम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई और सौन्दर्यीकरण कार्य किये जा रहे हैं नागरिकों को भी अपने आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई स्वच्छता रखने हेतु लगातार प्रेरित करने के लिये जन-जागरूकता गतिविधियां की जा रहीं हैं। सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने और बेहतर जीवन गुणवत्ता के लिए शासन-प्रशासन के साथ नागरिकों की सक्रीय सहभागिता बहुत जरुरी है। स्थानीय रहवासी अपने आसपास के क्षेत्र की बेहतर देखरेख कर सकते हैं और स्वच्छता व सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। शहर में कचरा फैलाने वालों और स्वच्छता को प्रभावित करने वालों पर सतत कार्यवाही की जा रही है। शहर की कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। और कचरा फैलाकर या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

Read More