पूर्व मंत्री चौधरी ने भाजपा सरकार पर अनु.जाति वर्ग से वायदा खिलाफी व करने का लगाया आरोप

पूर्व मंत्री चौधरी ने भाजपा सरकार पर अनु.जाति वर्ग से वायदा खिलाफी व करने का लगाया आरोप।

भाजपा सरकार का अनुसूचित जाति विरोधी चहरा हुआ उजागर…….सुरेन्द्र चौधरी

सागर / सागर दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी पर अनुसूचित जाति वर्ग के साथ वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुये मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माह जुलाई 2022 में भारतीय जनता पार्टी के तमाम सारे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनुसुचित जाति वर्ग के माते मुखियों के सम्मान समारोह में माते मुखियों से वायदा किया था कि नगर निगम सागर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का साथ दें और विकास का एजेंडा माते मुखिया बनाये,पूरा मैं करूंगा और यह भी कहा था कि आप सभी अनुसूचित जाति के माते मुखिया बैठकर तय करिए कि आपको विकास के कौन से काम किस तरह से कराने हैं.हमारी ओर से वे काम ज्यों के त्यों स्वीकृत कर दिए जाएंगे।श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के माते मुखियों से किए गए वायदे को पूरा नाकर समूचे समाज के साथ वायदा खिलाफी कर अपमान भी किया गया हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मुख्य उपस्थिति में सागर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी अनुसूचित जाति और जन जाति वर्ग का अपमान किया गया हैं इसके साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के निर्वाचित पार्षद को अपने मान सम्मान और वार्ड के विकास को लेकर संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धरना देना पड़ा। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर दौरे से सागर जिले वासियों को यह आस थी कि मुख्यमंत्री जी नगर पालिका मकरोनिया बुजुर्ग के सी.एम.ओ द्वारा नक्शा पास कराने के एबज में सात लाख रुपये की मांग करने के बायरल हुये वीडियो और मकरोनिया नगर पालिका की पूर्व सी.एम. ओ के प्रकरण के साथ ही मकरोनिया नगर पालिका बासियों को पीने के पानी की स्थाई व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कार्यवाही करते साथ ही नगर पालिक निगम सागर सहित जिले भर के नगरीय निकायों और आदिम जाति कल्याण विभाग,स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग, पुलिस विभाग आदि अन्य विभागों में व्याप्त अनियमिताओं व भ्रष्टाचार पर कार्यवाही और नगरीय निकायों में पूर्व से स्वीकृत कार्यों व स्मार्ट सिटी के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा व कार्यों की गुणवत्ता आदि को भी देखते किंतु वह ऐसा नाकर मुख्यमंत्री जी जिलें में व्याप्त अनियमिताओं और भ्रष्टाचार को अनदेखा कर चले गए जिससें भाजपा सरकार का असली और अनुसूचित जाति विरोधी चहरा उजागर हुआ है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
———

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के निवास पर किया पुलिस बल तैनात।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर दौरे के दौरान कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के भय से घबराए प्रशासन ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के भगवानगंज स्थित निवास पर पुलिस बल तैनात किया।

Leave a Comment

Read More