पुरानी फोटो के सहारे मनरेगा में दर्ज की जा रही फर्जी हाजिरी

पुरानी फोटो के सहारे मनरेगा में दर्ज की जा रही फर्जी हाजिरी

विकास खंड केसली जनपद की ग्राम पंचायत नयानगर, नाहरमऊ ,बरकोटी खुर्द , में पुरानी फोटो अपलोड कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

देवरी कला /केसली। सागर जिले की केसली जनपद में मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, जिम्मेदारो की खाऊ कमाऊ नीति के चलते मनरेगा योजना समूचे जनपद में भ्रष्टाचार का शिकार हो गयी है,फर्जी हाजिरी से शुरू हुआ खेल अब फर्जी भुगतान तक जा पहुचा है, असल मे पुरानी फ़ोटो इस्तेमाल करने की पीछे की सबसे बड़ी वजह जो अभी तक सामने आयी कि काम न कराने की दशा में रोजगार सेवकों के द्वारा फोन में पड़ी पुरानी फ़ोटो को अपलोड किए गए जियोटैग वाले स्थान में जाकर फ़ोटो अपलोड कर देते जिससे कि बिना कार्य को कराये ही मानदेय अपलोड हो सके व मस्टर रोल पूरे कर के भुगतान निकाला जा सके इस पूरे प्रकरण में तकनीकी सहायको का अहम रोल होता है।
विकास खंड केसली जनपद की ग्राम पंचायत नाहरमऊ में मनरेगा से तीन कार्य किये गए हैं । स्टॉप डैम निर्माण कार्य नकटी नदी पीपल घाट के नीचे नाहरमऊ व वृक्षारोपण कार्य शमशान घाट परिसर , आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कोनियां नाहरमऊ ,
निर्माण कार्य तीनों ही कार्यों पर 138 श्रमिकों की पुरानी फ़ोटो अपलोड कर नाहरमऊ सरपंच मुकेश यादव द्वारा हाज़िरी दर्ज की जा रही है। ग्राम पंचायत नाहर मऊ की सरपंच मुकेश यादव द्वारा पहले भी फर्जी मस्टर रोल डालकर भ्रष्टाचार किया जा रहा था जिस कारण से अखबारों एवं चैनलों के माध्यम से खबरें भी प्रकाशित की गई थी लेकिन नाहर मऊ ग्राम पंचायत पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई और सरपंच की हौसलें इतने बुलंद है कि अभी तक यह अपने परिजनों एवं करीबी व्यक्तिओं की फर्जी हाजिरी डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ग्राम पंचायत नयानगर में सीसी रोड निर्माण कार्य हल्लू पटेल के घर से शांतिधाम तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य पर 32 श्रमिक की ग्राम पंचायत नयानगर सचिव खेमवंत द्वारा फर्जी हाजिरी डाली जा रही है । व ग्राम पंचायत पटना खुर्द में फील्ड पॉइंट निर्माण लाल माटी के पास निर्माण कार्य पर 106 श्रमिकों की व सीसी रोड निर्माण कार्य भरत के घर से बहादुर के घर तक 59 से अधिक श्रमिकों की सरपंच सचिव की सांठ गांठ के चलते रोजगार सहायक राजाराम लोधी द्वारा पुरानी फ़ोटो अपलोड कर फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है।
इस तरह मनरेगा योजना में बिना काम कराये मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपए का भुगतान कराया जा रहा है। जिसकी वजह से वास्तविक मजदूरों को कहीं काम नहीं मिल रहा है । और वे परेशान है । और जिम्मेदार अपनी कागजी आंकड़ों में अपने परिवार जनों एवं करीबी व्यक्तियों फर्जी हाजिरी लगा फीड कर रहे हैं । फाइलों में बने एस्टीमेट के अनुसार वहां कार्य नहीं होता और इस तरह शासन के धन का जमकर बंदर बाँट किया जा रहा है।
वहीं सरकार विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है। लेकिन केसली जनपद की अधिकांश पंचायतों में जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी तरह फेल नजर आ रही है। या इसी तरह मनरेगा योजना विकासखंड जिम्मेदारों की मिली भगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है ।

इस संबंध में जब मनरेगा अधिकारी प्रशांत सिंह लोधी से बात की तो कहा कि आपके द्वारा जानकारी में आया है इन सब पंचायतों के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे और फर्जी हाजरी डाली गयी है और भुगतान किया गया है तो भुगतान की रिकवरी की जाएगी।

Leave a Comment

Read More