
स्व. प्रेमबाई ठाकुर को दी श्रृद्धांजलि *बण्डा।* क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ने आज बण्डा पहुंचकर स्व. रामजी सिंह ठाकुर की दिवंगत धर्म पत्नी प्रेमबाई ठाकुर को श्रृद्धांजलि दी। लखन सिंह ने गुरूवार को उनके निवास पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में ईश्वर से प्रार्थना की कि, वे शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्व. प्रेमबाई ठाकुर के परिजनों द्वारा उनके निवास पर केवल श्रृदांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्री लखन सिंह ने अपने विचार रखते हुए बताया कि परिवारजनों द्वारा मृत्युभोज जैसा कार्यक्रम न करके उन्होंने न केवल क्षत्रिय समाज को, बल्कि समाज के हर तबके को एक अच्छा संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि स्व. रामजी सिंह क्षत्रीय महासभा सागर के बंडा ब्लॉक के अध्यक्ष श्री नत्थू सिंह जी सिमरिया के छोटे भाई हैं।
लखन सिंह, बामोरा
अध्यक्ष-क्षत्रिय महासभा, सागर
दिनांकः 26/12/2024











