ग्वालियर में “एक शाम,अटलजी के नाम” कवि सम्मेलन में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया हुए शामिल

ग्वालियर में “एक शाम,अटलजी के नाम” कवि सम्मेलन में नरयावली विधायक लारिया शामिल हुए
ग्वालियर/26.12.2024
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की शताब्दी जयंती के अवसर पर ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित “एक शाम, अटलजी के नाम” कवि सम्मेलन में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया शामिल हुये।
अटल स्मृति मंच,ग्वालियर के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि विष्णु सक्सेना,जानी बैरागी, भुवन मोहिनी, रमेश मुस्कान, मुमताज नसीम, अजहर इकबाल और मेहसर अफरीदी ने काव्य पाठ कर मंत्रमुग्ध किया। आयोजन में अभिनेता आशुतोष राणा और इकबाल अजहर ने श्रोताओं से संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

Read More