योगी सरकार की प्रयागराज महाकुम्भ की तैयारियां अन्य प्रदेशों के लिए बनी नजीर MP पुलिस ने किया यह काम

देवेश पाण्डेय

योगी सरकार की प्रयागराज महाकुम्भ की तैयारियां अन्य प्रदेशों के लिए बनी नजीर MP पुलिस ने किया यह काम

योगी सरकार की प्रयागराज महाकुम्भ की महा तैयारियां अन्य प्रदेशों के लिए नज़ीर बन रही हैं उज्जैन में 2028 में लगने वाले कुम्भ की तैयारियों के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अभी से महाकुम्भ में यूपी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के मॉडल को स्टडी कर रही है इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयागराज का दो दिनों का दौरा किया महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट समेत अन्य व्यवस्थाओं को बारीकियों से समझने के लिए दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई जिसमें एमपी पुलिस ने महाकुम्भ में एआई के इस्तेमाल साइबर क्राइम से निपटने के मैकेनिज्म आदि की जानकारी ली उज्जैन के अधिकारियों ने कुम्भ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके यूपी पुलिस की तैयारियों को देखा तथा समझा तरुण कौशिक पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस मध्य प्रदेश ने कहा कि अन्य प्रदेशों की पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस के मॉडल को अपनाना चाहिए मध्य प्रदेश पुलिस उज्जैन कुम्भ के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्वय बनाकर काम करेगी।सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के उच्च अधिकारियों का एक दल उज्जैन में 2028 में लगने वाले कुम्भ की तैयारियों के मद्देनजर प्रयागराज महाकुम्भ उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए प्रयागराज आया था इन अधिकारियों के साथ बैठक करके महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज जनपद में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संबंधित सभी जानकारी साझा की गई है पुलिस उपमहानिरीक्षक तरुण कौशिक एटीएस मध्य प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस तथा प्रयागराज पुलिस की सराहना की गई तथा यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस के आपसी सहयोग से कुम्भ को दिव्य भव्य के साथ सुरक्षित भी बनाना है उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रैफिक को लेकर पिछले करीब 3 साल से की जा रही तैयारियों को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के अधिकारी सभी स्तर के पुलिस कर्मियों के रहने खाने तथा उनकी छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रख रही है जो सीखने लायक है सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज नवनीत भसीन उप पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव उज्जैन एवं सूबेदार यातायात निवेश मालवीय को कानून व्यवस्था सुरक्षा यातायात प्रबंधन भीड़ नियंत्रण अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओ के बीच सुरक्षा और सुगमता के कार्यो के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का विभिन्न तरह से इस्तमाल साइबर क्राइम के ख़तरों से बचाना जल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था आदि कई तरह की जानकारी दी गईं मध्य प्रदेश पुलिस से आये हुए अधिकारियों को आईसीसीसी और कुम्भ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण भी कराया गया

Leave a Comment

Read More