
स्वदेशी मेला का आयोजन स्वावलंबन की दिशा में सराहनीय पहल–विधायक लारिया
(स्वदेशी मेले में शामिल हुए नरयावली विधायक लारिया)
सागर/31.12.2024
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया पीटीसी मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में शामिल हुये।
यह मेला स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
मेले में स्वावलंबी गांव बनाया गया है, जिसमें सरसों का साग और मक्का की रोटी,बाटी भर्ता, पापड़, चटनी, महेरी, भुट्टा, बुंदेली व्यंजन, मिट्टी के बर्तन, चूल्हे, लकड़ी की खटिया, बैलगाड़ी और गौशाला बनाई गई है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। मेले में लोग अपने पसंद के सामान की खरीदारी भी उत्साहपूर्वक करते दिखे।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि स्वदेशी मेले के आयोजनों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलता है और लोगों तक स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है। स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा स्वावलंबन की दिशा में की गई यह सार्थक पहल प्रशंसनीय है।











