कांग्रेस ने जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों को लेकर खोला मोर्चा

कांग्रेस ने जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों को लेकर खोला मोर्चा।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कानून व्यवस्था को लेकर आई प्रमोद वर्मा से दूरभाष पर की चर्चा।

आपराधिक घटनाएं रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम……… सुरेन्द्र चौधरी

सागर / जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के लेकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने आई जी प्रमोद वर्मा से दूरभाष पर चर्चा कर सागर जिलें में लगातार घटित हो रहीं आपराधिक घटनाओं, डकेती,दुष्कर्म, हत्या,चोरी,साईबर क्राइम,ठगी,अवैध कारोबारों को रोकने में पुलिस प्रशासन के नाकाम साबित होने की बात कही है।उन्होंने कहा कि सागर जिले में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं थाना नरयावली, बहेरिया,मोतीनगर,सिटी कोतवाली,कैन्ट क्षेत्र सहित जिले के देवरी,रहली, बण्डा, खुरई,बीना आदि थाना क्षेत्रों में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि बेखोफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के साथ-साथ अवैध शराब,जुआ,सट्टा के कारोबार धड़ल्ले से जारी है जिन्हें रोकनें के बजाय न्याय के लिये उठ रहीं आवाज को झूठे प्रकरण दर्ज कर दबाने का काम किया जा रहा हैं। श्री चौधरी ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा और दिए गए निर्देश सागर जिले में बेअसर साबित हुए हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि विगत दिवस नरयावली थाना अंतर्गत एसपी से शिकायत कर घर लौट रहे परिवार पर हथियारबंद लोगों के द्वारा रास्ता रोककर हमला करने घटना घटित हुई हैं इसके साथ ही बहेरिया थाना अन्तर्गत युवक को निर्वस्त्र कर कटर दिखा कर गर्दन काटने की धमकी देकर डंडों से पीटने से हुई मौत,मोती नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देने की घटना,बीना के भानगढ़ थानांतर्गत एक महिला को सात लोगों के द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर इंदौर ले जाने की घटना,बहेरिया थाना क्षेत्र के सिदगुवां इंडस्ट्रीयल एरिया में चोर गिरोह के द्वारा ट्रांसफॉर्मर फैक्टरी से पीतल चोरी करने की घटना,मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरई रोड रेलवे ओवरन्निज पर व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 45 लाख रुपए की डकैती करने की घटना,थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर 18 लोगों से ठगी करने का मामले के अलावा थाना मकरोनिया क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं और पुलिस का चोरियों पर नियंत्रण नहीं है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और मकरोनिया क्षेत्र में आधा दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। इसी क्रम में पिछली दिनों दो रातों में दो घरों के ताले टूटे जिनमें नेहा नगर में रिटायर्ड आयकर अधिकारी व बटालियन रोड के रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी के परिजन के घर से चोर लाखों के जेवर व नकदी ले जाने की घटना सहित जिलें भर के थाना क्षेत्रों में लगातार अपराधित घटनाएं घटित होने तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित घटनाओं में पीड़ितों को न्याय न मिलने के साथ-साथ अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है जिन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।श्री चौधरी ने जिलें की विगड़ती कानून व्यवस्था और अपराध रोकने के ठोस उपाय करने की मांग की जिस पर आई जी प्रमोद वर्मा ने न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Read More