देवरी विधानसभा क्षेत्र को बृजबिहारी पटैरिया जैसा विधायक मिलना सौभाग्य की बातः अविराज सिंह

देवरी विधानसभा क्षेत्र को पटैरिया जी जैसा विधायक मिलना सौभाग्य की बातः अविराज सिंह

गुरूवार को भाजपा युवा नेता अविराज सिंह देवरी के जैतपुर कोपरा नदी तट पर आयोजित श्रीरामकथा में कथा का श्रवण किया। यहां वैदिक सनातन धर्म प्रचार प्रसार समिति, युवा मण्डल जैतपुर एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित श्रीरामकथा के आयोजन में युवा नेता अविराज सिंह ने श्रीरामकथा का श्रवण किया। श्रीरामकथा कथा व्यास गौपीठाधीश्वर महंत श्री विपिन बिहारीदास महाराज के श्रीमुख से हो रही है।_ अपने 13वें वर्ष में आयोजित श्रीराम कथा के आयोजन में अविराज सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम सूर्य की उन किरणों की तरह है जो काम, क्रोध, मद और अज्ञान रूपी अहंकार को समाप्त करता है। पर मेरे लिए भगवान श्रीराम के नाम का अर्थ एक और है, जिसमें राधा भी हैं जिसमें माधव भी हैं, वैसा महान भगवान श्रीराम का नाम है जिसमें दोनों विराजमान हैं। भगवान श्रीराम प्रतीक हैं समुद्र जैसी गंभीरता का और हिमालय जैसे धैर्य का। भगवान श्री राम प्रतीक हैं कि, रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर बचन न जाई। युवा नेता अविराज सिंह ने श्रीराम भगवान के अनेक प्रसंगों के बारे में सुनाया। उन्होंने रामायण के दोहे का उच्चारण करके प्रभु श्रीराम का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसी एक व्यक्ति या समाज के लिए नहीं होते यह संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए होते हैं। उन्होंने श्रीराम कथा के धार्मिक आयोजन करने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र की जनता बहुत भाग्यशाली है कि बृज बिहारी पटैरिया  जैसे व्यक्ति उन्हें विधायक के रूप में मिले। उनके व्यक्तित्व से मैं भी बहुत प्रभावित रहा हूं, वह मेरे प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि पटैरिया  के विधायक बनने से देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के द्वार खुले हैं। युवा नेता अविराज सिंह के वक्तव्य सुनकर पं. विपिन बिहारी ने आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अविराज सिंह भी अपने पिता भूपेन्द्र सिंह की तरह यशस्वी, नामवान, धर्मवान और कर्मवान बनें। श्रीराम कथा में प्रमुख रूप से महंत हरिकृष्ण दास महाराज, प्रियंका पटैरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह चीलपहाड़ी, अजय उपाध्याय, रविन्द्र सिंह, संदीप जैन बबलू, सत्यनारायण सिंह सरखेड़ा, प्रीतम सिंह, प्रीतम सिंह लोधी, धीरज सिंह राजपूत, अनिल उपाध्याय, संजय सिंह, अंशुल शुक्ला, डॉ कैलाश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सरदार सिंह, संतोष सिंह, निरपत सिंह, अभिषेक जैन, दिनेश सिंह, अरूण सोनी, कथा के मुख्य यजमान किशोर सिंह लम्बरदार, श्रीमती प्रभा सिंह, वैदिक सनातन धर्म प्रचार-प्रसार समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में कथा श्रोतागण उपस्थित थे।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः 09/01/2025

Leave a Comment

Read More