जन-जन का हो कल्याण जन कल्याणकारी शिविर का मुख्य उद्देश्य: हीरा सिंह राजपूत

जन-जन का हो कल्याण जन कल्याणकारी शिविर का मुख्य उद्देश्य: हीरा सिंह राजपूत

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में शाामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष

सागर दिनांक 10जनवरी 2025। जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए गांव-गांव में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर लगाकर हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। सुरखी विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा भी लगातार शिविर के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को पहुंचाने के निर्देश दिए गये हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शुक्रवार को गेहूंरास, भजिया,अमोदा तथा हड़ा पहुंचे।

ग्रामीणों द्वारा उनका बुंदेली परंपरा से गाजे.बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के एक भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी इस बात के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कार्यक्रम के दौरान गेहूंरस में 25 लाख की लागत मंगल भवन, 5 लाख की लागत से मंगल भवन, 6 लाख की लागत से सीसी रोड, 4 लाख की लागत से नाली निर्माण, तीन लाख की लागत से रविदास भवन, एक लाख की लागत से कूप मनघाट, जैसीनगर से गेहूंरस मार्ग 642 लाख, ग्राम भजिया में10 लाख का विद्युतीकरण कार्य,ग्राम अमोदा में 15 लाख मंगल भवन 38 लाख पंचायत भवन, ग्राम हडा में 20 लाख पंचायत भवन का लोकल 5 लाख सीसी रोड का भूमि पूजन सहित नौ लाख रुपये आंगनबाड़ी भवन को विकास कार्य के रूप में क्षेत्र वासियों को स्वागत दी।
इस अवसर पर गोलू सिंह, सनील सिंग, अवधेश जैन, शंकर पटेल दिलीप पटेल ,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र ,भारत सिंह भगवान दास तिवारी, जुगल किशोर गौतम , लखन सिंह, सूरज सिंह, चंदन सिंह, बाबूसींग लोधी, दुरगसींग लोधी, रामजी बचकैंया, मुन्ना पांडे, डॉ. हेमंत, रवेन्द्र सिंह, फूल सिंह अहिरवार, बाबू सिंह ठाकुर, अवध सिंह लोधी, शालिकराम कुर्मी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More