
डबल इंजन की सरकार का विजन है कि नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले
-विधायक लारिया
( कर्रापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बहेरिया गदगद में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन)
सागर/11.01.2025
शनिवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नगर परिषद कर्रापुर में 1करोड़ 59 लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन कर आधारशिला भी रखी।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का विजन है कि नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसी कड़ी में आज हम सभी कर्रापुर में निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन में सहभागी बने है। कर्रापुर के नगर परिषद बनने के बाद स्वास्थ्य की दृष्टि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की अत्यंत आवश्यकता थी जो अथक प्रयासों से आज साकार हो रही है। अब कर्रापुर सहित आसपास के 25-30 ग्रामों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेगी। कर्रापुर विधानसभा का जनसंख्या की दृष्टि से बड़ा नगर है। हम सभी प्रयास कर समृद्ध नगर बनाने का प्रयत्न करेंगे। इस वर्ष कर्रापुर में सीएम राइज़ स्कूल प्रारंभ कराने का प्रयास होगा।
विधायक लारिया ने समारोहपूर्वक बहेरिया गदगद में भी 65 लाख रु.की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा काम नहीं हो सकता। बहेरिया में अस्पताल के बन जाने से कमजोर वर्ग के व्यक्ति की पीड़ा हरने का काम यह अस्पताल करेगा। इसीलिए कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी – कार्यकर्ता, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।











