
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में बीजेपी के वरिष्ठ युवा साथियों ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं विवेकानंद जी को नमन किया।
क्षेत्र पर बीजेपी युवा नेता श्याम तिवारी जी , विवेकानंद छात्र परिषद के संरक्षक इंजी. शालीन सिंह जी , विवेकानंद छात्र परिषद जिला संयोजक अंशुल सोनी , अमित बैसाखिया, सुमित यादव ,आदित्य सिंह चौहान, युवा साथी आकाश कोरी एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद के कुछ प्रेरणादायक विचार थे:
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए
विवेकानंद जी का मूल उद्देश्य युवाओं को जागृत करना था,विवेकानंद जी के आदर्श जीवन से हर एक युवा प्रेरणा ले सकता है।
Post Views: 302











