प. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार पर चलकर पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी : श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार पर चलकर पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी : श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा

संगठनात्मक जिले में सभी 1271 बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

हम सभी के श्रद्धा और आदर्श के केंद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा दर्शन दिया, जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार को प्रतिपादित करने का काम कर रहे हैं। पं. उपाध्याय जी ने जो विचार दिया उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में हर गरीब का जीवन बदलने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही हैं
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि पर बूथ क्रमांक 241पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक भानू राणा,रामेश्वर नामदेव,डॉ डीपी चौबे,भगत सिंह,निकेश गुप्ता,उमेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम मे उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा की आज समर्पण का दिन है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में अपने संगठन को सुचिता के साथ आर्थिक दृष्टि से और संगठन को अपने बल पर चला रहे हैं। विशेष तौर पर राजनीतिक दल में यह पद्धति विकसित करने का काम पार्टी ने किया है। पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता समय के समर्पण के साथ ही अर्थ का समर्पण भी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आज पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प के साथ समर्पण करें एवं उनकी बताई पद्धति व विचार पर चलकर कार्य करने का प्रयास करें, जिससें हम संगठन कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के साथ ही आगामी सभी अभियानों में एतिहासिक सफलता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने समर्पण निधि भेंट कर समर्पण निधि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की संगठनात्मक सागर जिले के सभी 26 मंडलों के 1271 बूथों पर पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं कार्यक्रम उपरांत कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि का संग्रह किया।

श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More