
संत रविदास जयंती पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पहुंचे कर्रापुर धाम।
संत रविदास जी महाराज की पूजा अर्चना की।
108 संत श्री पंचम दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद।
संत रविदास जी महाराज के वचनों को आत्मसात करें……… उमंग सिंगार
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश विधान सभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सागर जिले की नरयावली विधानसभा अन्तर्गत श्री गुरु रविदास आश्रम धाम कर्रापुर पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष श्री सिंगार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पूजा अर्चना की तथा 108 संत श्री पंचम दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने संत रविदास जी महाराज के वचनों ऐसा चाहू राज में,मिले सबई को अन्न, छोटे बड़े सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न,रविदास जी महाराज के इन वचनों को आत्मसात करने का आव्हान कर समाज की एकता और अखण्डता बनाये रखने की बात कही। इस दौरान श्री उमंग सिंगर के साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री हर्ष यादव,जिला प्रभारी घन श्याम सिंह,बाबा संतोष दास जी,पुष्पेंद्र सिंह, अशरफ खान,मोहन अहिरवार, सरफराज पठान,बृजेंद्र अहिरवार,निकलंक जैन,कदम सिंह,दीपक दुबे हेमंत लारिया,अनूप जैन, इदरीश खान बाबू,सुभाष अहिरवार, देवेन्द्र चौधरी,मोती लाल पटेल,हर प्रसाद पटेल, जीवन लाल आदि मौजूद थे।











