संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

सागर
शहर में आज संत शिरोमणि रविदास जी की 648वीं जन्मजयंती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के आह्वान पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने राजीव गांधी भवन, जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी।
कांग्रेस जनों ने पालकी में विराजमान संत रविदास जी की पूजा अर्चना कर पालकी में कांधा लगाकर सभी को रविदास जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,प्रवक्ता अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर,दीनदयाल तिवारी,चमन अंसारी,नितिन पचौरी,हीरालाल चौधरी,गंगादास जाटव,सजल जैन,अंकुर यादव,लल्ला यादव,आकाश नामदेव आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More