
संत रविदास जयंती पर सागर में निकली भव्य शोभायात्रा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार संग किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया
सागर! संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 648 वी जन्म जयंती के अवसर पर सागर में बड़ी धूमधाम के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई!
भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के ह्रदय स्थल तीन बत्ती पर विशेष पंडाल लगाकर जोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ बड़ी संख्या में पार्षद गण,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा मे शामिल पंच प्यारों का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं शोभा यात्रा में शामिल अखाड़ों के पहलवानों के साथ लेजम बजाकर उत्साह वर्धन कर संत शिरोमणि रविदास जी की पालकी में विराजमान संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र की पूजा अर्चना कर पालकी में कन्धा लगाया!
पंडाल में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के शीतल जल,फल व मिष्ठान वितरित किया गया!
कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र पाठक,पार्षद धर्मेंद्र खटीक शैलेंद्र ठाकुर,मेघा दुबे,भरत माते,देवेन्द्र अहिरवार, विशाल खटीक,नरेश धानक,पराग बजाज,कैलाश हसानी,डब्बू साहु जिला उपाध्याय रामेश्वर नामदेव जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मंडल अध्यक्ष अमित वैसाखिया,नीरज यादव नीलम अहिरवार रीतेश मिश्रा,अंशुल हर,नीलेश जैन,मनीष चौबे विक्रम सोनी जावेद खान मनोज रैंकवार,अनिकेत यादव दीपक खटीक,सतीश जैनअंशुल परिहार,जय सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें*श्रीकांत जैन*
जिला मीडिया प्रभारी











