
कांग्रेस के पास बताने-करने कुछ नहीं, पार्टी के पाप धोने उमंग सिंघार पूरी कांग्रेस को लेकर प्रयागराज जाएं और गंगा मैया से प्रार्थना करें:- श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा
सागर प्रवास के दौरान म.प्र. विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा पत्रकार वार्ता में दिए गए बयान का पलटवार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखती है और संविधानिक व्यवस्था के अनुरूप ही सारे कामों का सुचारू रूप से संचालन करती हैं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार यह स्वीकारना नहीं चाहते कि विपक्ष नहीं चाहता कि एक भी दिन संसद चले या मध्य प्रदेश की विधानसभा चले वे मुद्दों पर बात करना नहीं चाहते, यह सारा प्रदेश और देश जानता है। बीते दिनों जब शीतकालीन सत्र चला था तब विपक्ष के विरोध के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी की पहल पर और सदन के नेता मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के विशेष प्रयासों से ही पूरे 5 दिनों तक सारे सत्रों में काम हुआ था रात तक विधानसभा चली थी कांग्रेस के विधायक ही विधानसभा में आना नहीं चाहते, उन्हीं के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शायद ही किसी सत्र में पहुँचे हों? कांग्रेस के पास ना बताने के लिए कुछ है ना करने के लिए इसीलिए वे हांसीये पर पहुंच चुके हैं। इसीलिए मनगढ़ंत आरोप लगाकर उमंग सिंगार सागर से चले गए उन्हें अपनी गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। पार्टी के पापों का प्रायश्चित करने के लिए कांग्रेस के लिए सबसे अनुकूल समय है। महाकुंभ के बचे हुए दिनों में उमंग सिंगार पूरी कांग्रेस पार्टी को लेकर प्रयागराज जाएं और गंगा मैया से प्रार्थना करें कि जितना हो सके उनके पापों को मां गंगा अपने प्रताप से धो दें।*श्रीकांत जैन*
जिला मीडिया प्रभारी











