15 फरवरी, शनिवार को संत रविदास लोक, बड़तूमा,मकरोनिया में आयोजित संत रविदास जयंती की तैयारी बैठक संपन्न

15 फरवरी, शनिवार को संत रविदास लोक, बड़तूमा,मकरोनिया में आयोजित संत रविदास जयंती की तैयारी बैठक संपन्न
सागर/13.02.2025
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती 15 फरवरी, शनिवार को प्रातः 11 बजे से संत रविदास लोक,शबरी वार्ड- 18, बड़तूमा, मकरोनिया, जिला सागर में मनाई जाना है।
इसके मद्देनज़र आयोजक नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने रजाखेड़ी,बजरिया स्थित कार्यालय में आयोजन समिति के प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक और सहसंयोजकों की फाइनल समन्वय बैठक कर समीक्षा की।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने प्रभारी को संबोधित करते हुए कहा की जयंती आयोजन गरिमामय संपन्न हो इसके लिए समस्त प्रभारी अपने दायित्वों को सेवादारों की तरह सेवाओं का जिम्मा संभालेंगे।
उन्होंने आयोजन में टेंट, पानी, सफाई, स्वच्छता एवं बैठक व्यवस्थाओं के साथ आयोजन में जिलेभर से पधार रहे गणमान्यजनों के भोग-प्रसादी ग्रहण कराने संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने जयंती समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष, पार्षदगण, प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक,भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More