नगर परिषद कर्रापुर के आऊट सोर्स कर्मचारियों को तीन माह से नही मिला वेतन

नगर परिषद कर्रापुर के आऊट सोर्स कर्मचारियों को तीन माह से नही मिला वेतन।

कर्मचारियों ने नपा.सी.एम.ओ के नाम सौंपा ज्ञापन।

17 फरवरी से काम बन्द करने की दी चेतावनी।

नगर परिषद कर्रापुर के आऊट सोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नही मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने नगर परिषद कर्रापुर के सी.एम.ओ के नाम ज्ञापन सौंप कर तीन माह के वेतन का भुगतान करने की मांग की है। नगर परिषद कर्रापुर के आऊट सोर्स कर्मचारियों ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के बाद भी सभी कर्मचारी निरंतर कार्य कर रहे हैं और वेतन न मिलने से सभी कर्मचारियों पर उनके परिवार के भरण पोषण के साथ अनेकों आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को राशन दुकानदारों के द्वारा उधार में राशन भी नही दिया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मचारी अपने बच्चों की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। कर्मचारियों के द्वारा अपने घरों के बिजली बिल नहीं भरे गये हैं जिस कारण उनके घरों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहें हैं। कर्मचारियों ने ज्ञापन में चेतावनी दी हैं कि सभी आऊट सोर्स कर्मचारियों को तीन माह का वेतन दिया जावें अन्यथा सभी आउटसोर्स कर्मचारी 17 फरवरी से सभी काम बन्द किये जावेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर परिषद कपूर आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हरपाल ठाकुर, कल्याण राजपूत,महेंद्र साहू, आशीष सेन, दीपक राठौर, अर्जुन राजपूत, आस्था दुबे, रमाकांत सेन, विजय उपाध्याय, सत्यम सिंह,अभिषेक सिंह,अरुण सिंह, अंकित राजपूत, अनिकेत अहिरवार, सुबोध अहिरवार आदि आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More