उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मिले विधायक शैलेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मिले विधायक शैलेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

सागर! सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे!
भोपाल प्रवास के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मध्य प्रदेश शासन में उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला से भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर “समर्पण दिवस” के अंतर्गत चल रहे आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की प्रगती की जानकारी प्रदान की साथ ही उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी को सागर प्रवास हेतु आमंत्रित किया! इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया भी उपस्थित रहें!उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Leave a Comment

Read More