
धामोनी वाले बाबा के उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह प्रबंध कमेटी की बैठक आज 16 फरवरी को।
उर्स कमेटी के गठन सहित प्रभारीयों को सौंपीं जाएगी जवाबदारी।
सर्वधर्म,कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इशहाक वली शामी उर्फ बाबा बालजती शाह रह.अ.धामोनी वाले बाबा के दिनाँक 09 से 11 मई तक सम्पन्न होने वालें तीन दिवसीय सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर आज 16 फरवरी दिन रविवार को समय दोपहर 02 बजे से स्थान- जनाब काजी खान बहादुर अध्यक्ष दरगाह प्रबंध कमेटी धामोनी के काजी मुहाल स्थित निवास पर आयोजित की गई हैं।उक्त बैठक में धामोनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स की विभिन्न तैयारियों तथा उर्स कमेटी के गठन सहित विभिन्न कार्यों व व्यवस्थाओं जिसमें दरगाह सजावट व्यवस्था, बाजार व्यवस्था, स्टेज व्यवस्था, टेट-साउण्ड, डेकोरेशन व्यवस्था, देग- प्रसाद वितरण और साफ सफाई व्यवस्था के लिए नियुक्त प्रभारियों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। बैठक में दरगाह प्रबंधन कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य गण सहित बाबा के श्रद्धालुओं आदि से भी बैठक में शामिल होने के अपील की गई हैं।











