
मोतीनगर थाने में लगाया गया सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के निराकरण लिए विशेष शिविर, सीएसपी ललित कश्यप और थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने शिकायतों का निराकरण कराया
पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप एवं थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण हेतु आज दिनांक 17/02/24 को थाना मोती नगर परिसर में विशेष शिविर लगाकर शिकायत कर्ताओं को शिविर में बुलाकर स्वयं सुना एवं तत्काल निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया शिविर में कई शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया थाना प्रभारी मोती नगर श्री जसवंत सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविर लगातार लगाकर शिकायत करताओ की समस्याओं का त्वरित निराकरण थाना मोतीनगर द्वारा लगातार किया जाता रहेगा आज के शिविर में कुल 52 शिकायत कर्ताओं द्वारा स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियो के समक्ष रखा पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी की समस्याओं के निराकारण हेतु आश्वस्त किया गया











