शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के लिए यादगार अनुभव और स्कूल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है – विधायक प्रदीप लारिया

शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के लिए यादगार अनुभव और स्कूल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है – विधायक लारिया
सागर/04.04.2025
नए शिक्षा सत्र के आरंभ होते ही विद्यालय खुल गए हैं। स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया शुक्रवार को विधानसभा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुड़ारी में आयोजित स्कूल चले अभियान के चौथे चरण – हार के बाद जीत है प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि शामिल हुऐ। उन्होंने जे.डी मनीष वर्मा, शालेय परिवार के साथ नए सत्र में नव प्रवेशी बच्चों को स्नेह प्रदान करते हुऐ तिलक लगाकर,मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। विधायक लारिया एवं शाला परिवार द्वारा स्नेह और प्रोत्साहन पाकर प्रवेशी विद्यार्थियों ने स्कूल के माहौल में सहजता महसूस करते हुऐ अपनी खुशी जाहिर की।
विधायक लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि शाला प्रवेश उत्सव पूरे शैक्षणिक वर्ष के सबसे प्रतीक्षित समय में से एक है। यह आनंद और उत्सव मनाने का समय है। स्कूल प्रवेशी बच्चे इस दिन का बेहद उत्साह और जोश के साथ इंतजार करते है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। प्रवेश उत्सव के माध्यम से हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने और शाला अप्रवेशी दर को शून्य करने के लिए प्रतिबद्धता है। हम सभी का कर्तव्य है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
विधायक लारिया ने नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाऐं दी और कहा कि शिक्षा हमारे जीवन स्तर को सुधरता है और शिक्षा से ही हमारी पहचान बनती है। हम शिक्षा पाकर अपना और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकते है इसीलिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
इस दौरान विधायक लारिया ने 15 कम्प्यूटर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ कर विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं साइकिल वितरण की।
आज शाला में बच्चों के साथ विधायक लारिया ने मध्यान्ह भोजन में खीर, पुड़ी, सब्जी, पापड़, अचार और सलाद का रसास्वादन लिया।
प्रवेश उत्सव अवसर पर मंडल अध्यक्ष आफीसर यादव, जे.डी.शिक्षा विभाग मनीष वर्मा, कुड़ारी प्राचार्य अंजना पाठक, भैंसानाका प्राचार्य अनीता जैन, जयप्रकाश दुबे,बीएसी राघवेंद्र सिंह राजपूत, रोटरी आशुतोष जैन,कुड़ारी सरपंच गगन दुबे, मनीष पहलवान सहित जनप्रतिनिधीगण, शाला परिवार,पालकगण, ग्रामवासी और छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Comment

Read More