
विधायक प्रदीप लारिया ने भैंसानाका में किया पंचायत भवन का भूमिपूजन, जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया
सागर/04.04.2025
ग्राम पंचायत भैंसानाका में शुक्रवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने अटल ग्राम सुशासन भवन (क्लस्टर पंचायत भवन) निर्माण का भूमिपूजन किया। यह भवन 47.09 लाख रु. की लागत से बनाया जाएगा।
भूमिपूजन अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि ग्राम पंचायत भैंसानाका की नितांत आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुऐ 47.09 लाख रु. की लागत का पंचायत भवन अथक प्रयासों से स्वीकृत कराया गया है।
पंचायत भवन ग्राम स्तर पर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने और क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.पंचायत भवन ग्राम पंचायत की बैठकों, ग्राम सभाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थान प्रदान करते हैं.पंचायत भवन ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, क्योंकि वे ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक विकास को बढ़ावा देते हैं.
अब भैंसानाका में भवन निर्माण पूर्ण होने पर विकास के कार्य गति से संपादित होंगे जिससे हमारे ग्रामीणों का जीवन आसान हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए मध्यप्रदेश सरकार की पहल जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ कर इसके महत्व से अवगत कराकर जनसहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर सागर सीईओ अजय वर्मा, सरपंच रिंकू सिंह कंग, ठेकेदार मोनू शुक्ला, एसडीओ आरईएस, उपयंत्री, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंचगण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।











