सागर के थाना गोपाल गंज क्षेत्र में सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायलों को डायल-112/100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया

SHARE:


दिनांक : 05-04-2025

सागर के थाना गोपाल गंज क्षेत्र में सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायलों को डायल-112/100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना गोपालगंज क्षेत्र के मझ गुवां अहिर गाँव के पास एक सवारी ऑटो पलट गया है दो व्यक्ति घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 04-04-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोपालगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक संजीव रैकवार एवं पायलेट शरद ढेकला ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 50 वर्षीय महिला एवं 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल-112/100 एफआरव्ही द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें