भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में आज युवा भरेंगे हुंकार, विशाल वाहन रैली के माध्यम से शैलेंद्र जैन के लिए मांगेंगे आशीर्वाद

सागर। सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन के समर्थन में युवा मोर्चा द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। वाहन रैली के माध्यम से प्रमुख मार्गों से निकलकर भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र के समर्थन में उनके लिए आशीर्वाद मांगेंगे। वाहन रैली स्वीडिश मिशन स्कूल के पास से प्रारंभ होगी। यहां से सिविल लाइन चौराहा से पंमा साहू कॉम्प्लेक्स, द्वारकाजी काम्प्लेक्स, कालीचरण चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, झंडा चौक गोपालगंज, गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौराहा, ग्वाली मुहल्ला, बजरियानंद किशोर होटल से घंसू मुंशी मस्जिद, कीर्ति स्तंभ, परकोटा तिगड्डा से तीन बत्ती होते हुए कटरा मस्जिद, विजय टॉकीज चौराहा ,राहतगढ बस स्टैंड होते हुए मोतीनगर चौराहे पर विशाल वाहन रैली का समापन होगा।

मंडल अध्यक्ष राहुल वैद्य,विकास केशवानी,निखिल अहिरवार ने समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व नगर प्रबुद्ध जनों से वाहन रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

*श्रीकांत जैन*

जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More