भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया भावपूर्ण स्वागत

SHARE:

भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया भावपूर्ण स्वागत
सागर

शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर विशाल शोभायात्रा का भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के आह्वान पर सेवादल के नेतृत्व में शोभायात्रा में सम्मिलित विप्र बंधुओं पर शहर के ह्रदय स्थल पर पुष्प वर्षा कर और भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
भगवान परशुराम जी की पालकी की पूजा अर्चना की गयी। शोभायात्रा में सम्मिलित श्रृद्धालुओं के लिये शीतल जल और छाछ वितरित किया गया।
स्वागत कर्ताओं में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,वरिष्ठ कांग्रेसी अमित दुबे रामजी,राहुल चौबे,नितिन पचौरी, अंकुर यादव, मुकेश खटीक,पवन घोसी,अन्नू,लकी पंडा,कीर्ति सिंह राजपूत,रवि जैन,पप्पू सैनी,समर्थ गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें