2 मई को नपा मकरोनिया में 83 लाख रु.की लागत से सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों के भूमिपूजन संपन्न होगें

SHARE:

2 मई को नपा मकरोनिया में 83 लाख रु.की लागत से सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों के भूमिपूजन संपन्न होगें
सागर/01.05.2025
नपा मकरोनिया के विकास और समृद्धि में एक और नया कदम बढ़ा है। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के विशेष प्रयास से मकरोनिया चौराहे से पैराडाइज तक सड़क चौड़ीकरण (लागत 48 लाख रू.), डिवाइडर निर्माण कार्य (लागत 25.9 लाख) एवं मकरोनिया चौराहे पर पुनर्विकास कार्य (लागत 9.95 लाख रू.)के भूमिपूजन कुल लागत 83 लाख रू.के विकास कार्यों के भूमिपूजन संपन्न होंगे।
विधायक लारिया ने नपा क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए इस महत्वपूर्ण भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता स्थानीय निवासियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े विशेष रूप से उपस्थित रहेगीं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें