राहतगढ़-खुरई-खिमलासा सड़क के रिन्युवल और टू-लेन कराने पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सीएम को पत्र लिखा

राहतगढ़-खुरई-खिमलासा सड़क के रिन्युवल और टू-लेन कराने पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सीएम को पत्र लिखा

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिख कर राहतगढ़ से खुरई-खिमलासा मार्ग की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए इसके नवीनीकरण और टू लेन किए जाने की मांग की है।
पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में बताया है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खुरई के अंतर्गत राहतगढ़ खुरई-खिमलासा मार्ग का निर्माण मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमपीआरडीसी) द्वारा किया गया था। वर्तमान में यह रोड बिल्कुल नहीं बचा है, जगह जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं जिससे आमजनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से इस सड़क के रिन्युवल और टू-लेन करने की स्वीकृति देने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि एमपीआरडीसी के एमडी  भरत यादव को भी प्रेषित की गई है।

Leave a Comment

Read More