कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा सुरखी के मतदाताओं को खुलेआम बांट रहे नोट

SHARE:

नोट बांटते हुए फोटो हुआ वायरल, निर्वाचन आयोग को शिकायत, दर्ज हो सकती है एफआईआर

सागर.

सुरखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा मतदाताओं को खुलेआम नोट बांट रहे हैं। जिसका एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी लगते ही मय फोटो के साथ निर्वाचन आयोग में कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा के खिलाफ शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है साथ ही प्रकरण में दोषी पाए जाने पर उनक नामांकन भी रद्द हो सकता है।

मंगलवार दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के एक फोटो दिन भर सोशल मीडिया में सुर्खियों में बना रहा। फोटो में नीरज शर्मा पलंग पर बैठे हुए है, उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद है। सामने रुपए रखे हुए हैं। फोटो के वायरल होने के साथ ही नीरज शर्मा की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई। शिकायत में कहा गया कि कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा खुलेआम मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए पैसे बांट रहे हैं। आयोग में शिकायत के बाद नीरज शर्मा पर फिर भी दर्ज हो सकती है क्योंकि इस तरह का प्रत्याशी द्वारा कृत्य करना खुलेआम आचार संहिता की उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें