विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के अंतर्गत पांचवें दिन भगवानगंज वार्ड और कटरा वार्ड में लगाए गए शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के अंतर्गत पांचवें दिन भगवानगंज वार्ड और कटरा वार्ड में लगाए गए शिविर
सागर।विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में निकाली जा रही यात्रा के पांचवे दिन भगवानगंज और कटरा वार्ड में शिविरों का आयोजन किया गया इन शिविरों में नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया और विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने हेतु कार्यवाही की गई। शिविरों का शुभारंभ नगर विधायक  शैलेन्द्र जैन,महापौर  संगीता सुशील तिवारी , निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र खटीक, पार्षद  शैलेष केशरवानी, पार्षद  अनीता रामू ठेकेदार, देवेंद्र अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि  जिनेश साहू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ,पार्षद प्रतिनिधि कनई पटेल, कैलाश हसानी, डब्बू साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री द्वारका प्रसाद की उपस्थिति में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शिविर में उपस्थित हितग्राही और नागरिकों को 2047तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई तथा शिविर में मौजूद आई ई सी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी विजुअल के माध्यम से बताई गई ।

इस मौके पर विधायक जैन ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है क्योंकि आप लोगों के द्वारा किए गए कार्य से योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राही को लाभ प्राप्त होता है इसीलिए हम सब संकल्प लें कि कम से कम 10 योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को प्रतिदिन योजनाओं का लाभ दिलाएं जो हमारे देश की वसुदेव कुटुंबकम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मान. प्रधानमंत्री जी के एक आवाहन पर आर्थिक रूप से सक्षम करोड़ों लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी वही सब्सिडी का लाभ उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को दिया जा रहा है ,इसलिए हम सब छोटे-छोटे कार्यों के लिए केवल सरकार पर निर्भर न होकर स्वयं भी करने की जिम्मेदारी लें तो बहुत से कार्य हम स्वयं कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए थोड़ा समय अवश्य दें और जो सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं उनकी सूचना अधिकारियों को देते हुए अपनी जागरूकता का परिचय दें।
महापौर  संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, क्योंकि कई बार जागरूकता की कमी से पात्र होते हुए भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं इसलिये ऐसे लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान वार्ड में शिविरों का आयोजन कर अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और शेष बचे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ पहुंचानेे की कार्यवाही की जा रही है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मान. मोदी जी द्वारा शुरू की गई उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, जैसी कई योजनाएं जिनके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है ताकि योजनाओं के लाभ से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे ,जिसमें राज्य सरकार और नगर सरकार द्वारा हितग्राहियों को लाभ दिलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की भावना अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं और जो हितग्राही यात्रा के पहले चरण के दौरान योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हों उन्हें द्वितीय चरण में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने केंद्र और राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना, कल्याणी पेंशन योजना, निशक्तजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, आदि के संबंध में नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे, इसके लिए उन्होंने पार्षदों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके आस- पास या वार्ड में कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह गया हो तो उसे शिविर में लाकर लाभान्वित कराएं
एमआईसी सदस्य  धर्मेंद्र खटीक ने कहा कि पहलेआर्थिक तंगी के कारण गरीब व्यक्ति इलाज कराने से वंचित हो जाते थे लेकिन जब से प्रधानमंत्री जी द्वारा आयुष्मान योजना प्रारंभ की गई है जिसमें 5 लाख तक का इलाज किया जा रहा है । पार्षद एवम् भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी ने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसलिए ऐसे हितग्राहियों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए जो अभी तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से पात्र होते हुए भी वंचित हैं। इन शिविरों में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाए गए हैं इसलिए पात्र हितग्राही अपने आवेदन जमा करें जिससे उनको शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा सके ।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  यश अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने देश के विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। उनका प्रयास है कि देश में कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसलिए सभी हितग्राही जो योजना के लिए पात्र हैं वे शिविर में आकर अपना आवेदन जमा करें।

पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार ने कहा कि भगवानगंज वार्ड में कई व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वयं का पक्का घर बनाने के लिए राशि प्राप्त हुई है और उनके पक्के घर बन जाने से उन्हें कई समस्याओं से मुक्ति मिली है तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी पात्र हितकारी को शासन की योजना का लाभ दिया जा रहा है इसलिए सभी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र व्यक्ति अपना आवेदन जमा करें।

शिविर में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को प्रतिकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को इनाम स्वरूप टी शर्ट और केप देकर सम्मानित किया गया

11फरवरी दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से चंपाबाग मंदिर लक्ष्मीपुरा वार्ड एवं दोपहर 3 बजे से गुलाब बाबा मंदिर के पास सूबेदार वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Comment

Read More