
नवचारित अंग्रेजी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला
आज दिनांक 10 फ़रवरी 2024 को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमझिरिया सागर में अंग्रेजी स्पोकन शिक्षक प्रशिक्षण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ कार्यशाला में जिले में शासकीय शिक्षण संस्थाओ में कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक लगभग 150 शिक्षक शिक्षिकाओ ने कार्यशाला में भाग लिया कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमझिरिया सागर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन किया एवं अंग्रेजी गतिविधि आधारित शिक्षण की अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी अध्यक्ष श्री संजय जैन निदेशक ,एन जी ओ नईदिल्ली ने प्रस्तावना कथन प्रस्तुत किया एवं अपनी टीम के साथ शिक्षको को प्रशिक्षण प्रदान किया प्रशिक्षण श्री एस. जैन इनोवेटिव इंग्लिश रिसर्चर और उनकी टीम सत्यम मिश्रा आदि द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण गौतम जी प्राध्यापक जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान सागर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधान पर आधारित महत्वपूर्ण बिन्दुओ को उल्लेखित किया विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र कुमार जैन अखिल भारतीय संयोजक माध्यमिक शिक्षा विद्याभारती नईदिल्ली एवं प्राचार्य ने गतिविधि आधारित शिक्षा एवं गणित प्रयोगशाला की जानकारी दी समापन सत्र में श्री मनीष वर्मा जी संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सागर ने बहुत ही सहजता पूर्वक अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण का महत्व एवं भावी पीढ़ी को आनंददायी शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया उन्होंने बताया की अंग्रेजी शिक्षा का यह नवचारित प्रयोग पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सागर जिला में लागु किया गया है इसे शीघ्र ही पूरे संभाग में लागु किया जायेगा अंग्रेजी एवं गणित शिक्षण के सरलीकरण के लिए इस प्रकार के शिक्षक प्रशिक्षण सतत आयोजित किये जायेंगे संस्था के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र जैन ने बताया की शिक्षक प्रशिक्षण के इन कार्यक्रमो में विद्याभारती सदेव ही शिक्षा विभाग के साथ रहकर बेहतर कार्य करने के लिये कृत संकल्पित रहेगी कार्यक्रम का सफल सञ्चालन शाहगढ़ में पदस्थ श्रीमती वंदना पटैरिया जी ने किया कार्यक्रम में बी आर सी श्री अनिरुद्ध डिम्हा , श्री राघवेन्द्र सिंह राजपूत जी उपस्थित रहे संस्था के वरिष्ठ आचार्य श्री सत्यनारायण तिवारी जी ने अतिथि गणों का स्वागत किया एवं आभार प्रदर्शन किया











