अयिध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह संपन्न।होली की परंपरा हमारे सनातन का प्रतीक है: शैलेंद्र जैन, विधायक

अयिध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह संपन्न।
होली की परंपरा हमारे सनातन का प्रतीक है: शैलेंद्र जैन, विधायक
सागर.।अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन लहदरा नाके के पास स्थित फार्म हाउस पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उन्हें तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि होली की परंपरा हमारे सनातन का प्रतीक है, यह आयोजन हमारी संस्कृति और परम्पराओं को जीवित रखे हुए हैं हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े हुए हैं, वरना आधुनिक शिक्षा और पश्चिम की सभ्यता के कारण आज का युवा हमारी इन पुरानी परंपराओं से दूर होता जा रहा है। कार्यक्रम में आयोजकों ने विधायक जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी,एसपी पीटीएस दिनेश कोशल,नारायण प्रसाद सोनी,गोपाल सोनी,नीलेश सोनी मढ़ावारा,पूजा राधेश्याम सोनी,माधव सोनी,डा मुरारी सोनी,नवीन सोनी,गोकुल प्रसाद सोनी,दीपक सोनी,कमल सोनी,महेंद्र सोनी, नारायण प्रसाद नरहट, भगवान दास सोनी,रमेश सोनी,तुलसी सोनी,रमेश देवरी,हरिशंकर सोनी,महेश सोनी,मनीष सोनी,रामसेवक सोनी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More