चल छैया छैया… होली खेले रघुवीरा गीत पर जमकर थिरके विधायक शैलेंद्र जैन

चल छैया छैया… होली खेले रघुवीरा गीत पर जमकर थिरके विधायक शैलेंद्र जैन

विधायक निवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, लोगों ने खेली जमकर होली

सागर.।रंगो के त्योहार होली पर्व पर पूरे शहर भर में रंग उत्सव का जमकर उत्साह दिखाई दिया। इसी क्रम में विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल हो होकर रंग अबीर की होली खेली। इस दौरान विधायक जैन भी रंगो में सराबोर होकर कर होली गीतों पर जमकर थिरके।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली पर विधायक शैलेंद्र के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए लोगों ने होली गीतों पर जमकर मस्ती की। लोगों ने विधायक जैन को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं मंडलियां ने भी फाग गीत गाए। होली की मस्ती का यह क्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहा। इसी बीच होली की शुभकामनाएं देने विधायक निवास पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने फाग गीत गाकर माहौल में और उत्साह भर दिया।
उधर, मस्ती के रंग में जब डीजे पर फिल्मी गानों की धुने बिखरी तो समारोह में मौजूद लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सके। विधायक शैलेंद्र जैन ने भी सभी के साथ फिल्मी गानों रंग बरसे, भीगे चुनरिया, चल छैया छैया… होली खेले रघुवीरा, जुगी जी बा जुगी जी जैसे कई फिल्मी गानों पर जमकर नाचे। उधर, एक दिन पूर्व लीगल राइट्स,
इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन द्वारा भी महिलाओं का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां होली और फाग गीतों पर महिलाओं ने जमकर रंग अबीर की होली खेली। कार्यक्रम के दौरान शहर भर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More