
प्रेस नोट
अवैध धारदार वटनदार चाकू के साथ आरोपी को किया गिरप्तार
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध हथियार/अवैध शराब विक्रय व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो के विरूध चालाई जा रही मुहिम के तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मुखविर की सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर के द्वारा तत्काल एंव प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनाँक 27.03.2024 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बरिया मोहल्ला कॉम्पलेक्स के पास में वारदात करेन की नियत से धारदार चाकू लिये एक व्यक्ति घूम रहा है जो हमराह स्टाफ के जाकर मुखविर के बताये स्थान पर जा कर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जो हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूँछा जो उसकने अपना नाम व पता राजा उर्फ बॉबी पिता राजू बाल्मिकी उम्र 30 साल नि० बरिया मोहल्ला संतकबीर वार्ड सागर का होना बताया तथा हाथ में लिये एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू लिये पाया गया। जिसके रखने का लायसेंस का आरोपी राजा उर्फ बाल्मिकी से पूछने पर कोई लायसेंस नहीं होना बताया। जो आरोपी उक्त का यह कृत्य अपराध धारा-25 (1) (बी-बी) आर्म्स एक्ट का दंडनीय पाये जाने से मौके पर समक्ष उक्त राहगीर गवाहान के उक्त आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू जप्त किया गया। मौके की कार्यवाही कर थाना पर अपराध सदर धारा का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर गंदी गंदी गालिया देकर मारपीट
करने वाले आरोपी गण को किया गया गिरफ्तार-
दिनाँक 26.03.2024 को फरियादी दीपेश पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 22 साल नि० राजीवनग वार्ड सागर के द्वारा आरोपी गण 01. दीपेश सेन 02. नीतेश सेन 03. गोपाल सेन के विरूद्ध थाना पर इस आशय की रिपोर्ट कि शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर गंदी गंदी गालिया दिया व मारपीट कर चोट पहुचाई तथा जान से मारने की धमकी दिया की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 294,323,324,327,506,34 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना कथन फरियादी व गवाहो एंव मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी गण 01. दीपेश सेन पिता गोपाल सेन उम्र 27 साल 02. नीतेश सेन पिता गोपाल सेन उम्र 23 साल 03. गोपाल पिता पंचम सेन उम्र 52 साल सभी नि० राजीवनगर वार्ड को दस्तयाब कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया जो आरोपी गण को गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम-01. निरी. जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. प्रआर 215 सुनील ठाकुर 03. प्रआर 432 दुर्गेश पटैल 04. आर 570











