
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम जनप्रतिनिधि पदाधिकारी होंगें शामिल
जिला अध्यक्ष ने पार्टी स्थापना दिवस दी शुभकामनाएं
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।श्री सिरोठिया ने पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भाजपा को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम, उसके बाद दल और अंत में हम स्वयं को रखते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का हर कार्यकर्ता प्राणप्रण के साथ जुटकर पार्टी को सर्वोच्च की ओर ले जाने में अपना योगदान देगा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस जिले के सभी 2118 बूथों पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं संभागीय/जिला,मंडल कार्यालयों में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया संभागीय कार्यालय में प्रातः10 बजे झंडा वंदन करेंगे साथ ही सागर नगर मंडल के बूथ क्रमांक 45 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहनतगढ़ मंडल में,पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर चंबल क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह खुरई नगर मंडल बूथ क्रमांक 53,पूर्व मंत्री पं.गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा सांसद राजबहादुर सिंह डॉ.हरिसिंह गौर मंडल के बूथ क्रमांक 228,सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सागर नगर मंडल के बूथ क्रमांक 83,इंजिनियर प्रदीप लारिया मकरोनिया नगर मंडल के 186 बीरेंद्र लंबरदार शाहगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 29 जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत बिलेहरा मंडल के 209 में महापौर संगीता तिवारी डॉ.हरिसिंह गौर मंडल के बूथ क्रमांक 229 में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भीमराव अंबेडकर मंडल के बूथ क्रमांक 185,जिला पंचायत उपाध्यक्ष एड.देवेंद्र सिंह केसली मंडल के बूथ क्रमांक 37 में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री एवं लोकसभा संयोजक प्रभु दयाल पटेल सदर मंडल के बूथ क्रमांक 112,लोकसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश मंत्री डॉ.लता वानखेड़े बूथ क्रमांक मकरोनिया ग्रामीण मंडल के 250, तथा सागर नगर मंडल के बूथ क्रमांक 45 में लोकसभा सह संयोजक श्री श्याम तिवारी डॉ.हरिसिंह गौर मंडल के बूथ क्रमांक 245 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।











