वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के,संघर्ष,त्याग तपस्या और परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है भाजपा:–गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के,संघर्ष,त्याग तपस्या और परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है भाजपा:–गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष

पार्टी के संकल्प और विचार को अक्षरश: पूरा करने के लिए हमारा नेतृत्व कृत संकल्पित है

रामपुरा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया

सागर। हम सभी सौभाग्यशाली हैं की हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष,पदाधिकारी, कार्यकर्ता हैं। आज हम सभी विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा रूपी जिस वट वृक्ष को देख रहें हैं इसे पल्लवित और पुष्पित करने के लिए हमारे महामनीषियों ने अपना जीवन खपा दिया। हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष,त्याग,तपस्या और परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है हम ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं प्रणाम करते हैं यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शक्ति केंद्र रामपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव,लक्ष्मण सिंह,शक्ति केंद्र प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले,पार्षद रानी पराग बजाज, शक्ति केंद्र संयोजक नीलेश जैन श्याम घोसी पहलवान,मीनल जैनमुख्य रूप से उपस्थित रहीं।सम्मेलन को संबोधित जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव,लक्ष्मण सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा की जिस संकल्प और विचार को लेकर पार्टी की स्थापना की गई थी उसे अक्षरश: पूरा करने के लिए हमारा नेतृत्व कृत संकल्पित है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान हम आप जैसे कार्यकर्ताओं का है, जिनके परिश्रम से आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी के हैं। ऐसे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के विश्वास से शीर्ष नेतृत्व ने इस लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाते हुए 400 से अधिक सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना होगा।
वरिष्ठ जनों का सम्मान किया
शक्ति केंद्र सम्मेलन के दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने शक्ति केंद्र पर निवासरत वरिष्ठ जनों से संवाद कर कुशलक्षेम जाना साथ ही सभी का अंग वस्त्र पहनाकर शाल श्री फल भेंट कर सम्मान किया। जिसमें प्रथम युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश जैन हीरापुर,पं.रमेश पाठक,राजकुमार गोदरे,राकेश बजाज,प्रभात जैन,शुखलाल जैन गोकुल जैन,जिनेश जैन,कैलाश बरेठी शामिल रहें। साथ ही सिरोठिया ने नव मतदाताओं व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसमें रोमिल जैन,सोनू यादव,अभिराज यादव, राकिब पठान,पिंटू जैन चक्रेश गुप्ता,अदित्य नामदेव,नमन जैन,अमन जैन,सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन एवं आभार पार्षद रानी पराग बजाज ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के पश्चात श्री सिरोठिया बूथ पर निवासरत हितग्राहियों से संवाद कर उन्हे मोदी जी की राम–राम प्रेषित की। इस दौरान असहाय व मजदूरों को भोजन पैकेट वितरित किए।कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अतुल जैन,लवलेश सेन,टिंकू भाई जी,राहुल इमलिया,विधायक प्रतिनिधि पराग बजाज,परम सम्मानिय अमित जैन सोनू लाइट,अजय लंबरदार,मनोज सिंघाई,प्रशांत पराशर,बंटी जैन,प्रकाश जैन,तरुण नवरंग,समकित जैन,नितिन सेमरा,अंकित जैन,अरिहंत जैन प्रभात शास्त्री,राजेश नारियल, आबिद पठान प्रमोद भोसले सोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Read More