
प्रेस विज्ञप्ति
मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचकर मंत्री राजपूत एवं उनके पुत्र ने लिया बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का आशीर्वाद
सागर दिनांक 08 अप्रैल 2024: सोमला के सरपंच प्रतिनिधि भोलेनाथ दुबे द्वारा 3 एकड़ दान की भूमि पर श्री बागेश्वर धाम बालाजी सरकार मंदिर का भूमिपूजन धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने 21 पंडितो के मंत्रोचार के साथ किया गया। पूजन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनके पुत्र आकाश सिंह राजपूत ने शामिल होकर पं. धीरेन्द्र शास्त्री का आर्शीवाद प्राप्त किया। मंत्री राजपूत ने कहा मंदिर निर्माण के लिए हर प्रकार से सहयोग करेंगे। हमारा और हमारे क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि हमारे यहां पंचमुखी हनुमान जी विराजमान होंगे।
Post Views: 531











